बुधवार, दिसम्बर 17, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th दिसम्बर 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम आशीष भटगांई ने की मत्स्य विभाग की समीक्षा, मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने को लेकर ठोस प्लान बनाने के दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 29, 2025 4:28 अपराह्न
बागेश्वर : मत्स्य पालन के माध्यम से किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने को लेकर अगले पांच साल का प्लान क्लस्टर आधारित बनाया जाएगा। बुधवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मत्स्य विभाग की समीक्षा करते हुए मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने को लेकर ठोस प्लान बनाने के निर्देश दिए। तथा प्लान बनाने के लिए विशेषज्ञों का भी सहयोग लेने को कहा। जिलाधिकारी ने क्लस्टर आधारित प्लान में महिला स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ने के निर्देश दिए। सहायक निदेशक मत्स्य बैठक में पूरी तैयारी के साथ नही आने और क्लस्टर की जानकारी नही होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगायी। 
 जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में जहां ट्राउट मछली उत्पादन की ज्यादा संभावना है वहां अगले पांच साल का क्लस्टर आधारित प्लान बनाना सुनिश्चित करेंगे। ट्राउट मछली के उत्पादन के अलावा अन्य मछली जिनका उत्पादन सम्भव है उनको भी प्लान में सम्मलित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि क्लस्टर का विकास करने से जहां आस पास के सभी किसान लाभान्वित होते है वहीं उनके उत्पादन का उचित मूल्य दिलाने के लिए बाजार की उपलब्धता कराने में भी आसानी होती है। उन्होंने कहा कि पांच साल के प्लान में उसमें हर साल विभाग द्वारा क्या गतिविधियां आयोजित करायी जाएगी,उसको भी शामिल करें। 
जिलाधिकारी ने जिले की भौगोलिक स्थिति के अनुसार प्लान बनाने के निर्देश देते हुए अगले दो दिन के भीतर प्लान उपलब्ध कराने को कहा। ताकि गरीब लाभार्थियों के आर्थिकी उन्नयन एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को मत्स्य पालन से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जा सके। बैठक में सहायक निदेशक मत्स्य मनोज मिनान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
 
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ‘धुरंधर’ देख प्रीति जिंटा हुईं इमोशनल, बोलीं- ‘यह सिर्फ फिल्म नहीं, हर देशभक्त के लिए लव लेटर’
  • विजय दिवस पर शहीदों की वीर नारियां सम्मानित
  • सीएम ने विजय दिवस पर शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
  • ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • सूचना कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित की गई इंडोर खेल प्रतियोगिता
  • जनता की बीच पहुंचे डीएम सविन बंसल, ऋषिकेश में जन समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान
  • पैनखंडा महोत्सव में दिखाई लोगों ने एकजुटता – भंडारी
  • खनसर घाटी में भी भालुओं की दस्तक
  • भालुओ के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हल्लाबोल
  • सांसद नरेश बंसल ने नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष से मुलाकात कर दी शुभकामनाएं, विभिन्न समसामायिक विषयों पर की चर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.