गुरूवार, जनवरी 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम आशीष भटगांई ने जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में दिए पोषित और सुरक्षित भोजन आपूर्ति के निर्देश

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 27, 2025 2:12 अपराह्न
बागेश्वर : जिले में सुरक्षित खाद्य एवं स्वस्थ आहार सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में खाद्य विभाग द्वारा जिले में पोषक आहार की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि विभाग द्वारा समय-समय पर निरीक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसमें बाहरी वाहनों की जांच, विद्यालयों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम और खाद्य दृढ़ीकरण (फूड फोर्टिफिकेशन) योजनाएँ शामिल हैं। विशेष रूप से जवाहर नवोदय विद्यालय, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले में खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। अस्पतालों, स्कूलों और आवासीय विद्यालयों में भी खाद्य मानकों की सख्ती से जांच की जाए ताकि विद्यार्थियों और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध हो सके। उन्होंने खाद्य निरीक्षण अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए और शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों से समन्वय कर प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर खाद्य सुरक्षा एवं पोषण से संबंधित जागरूकता फैलाने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश देते हुए कहा जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में खाद्य सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित कराने के लिए जिला स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती सुनिश्चित की जाए। ताकि स्वास्थ्य अधिकारी भी समय समय पर खाद्य सुरक्षा मानकों की पड़ताल कर सके। बैठक में सीएमओ डॉ.कुमार आदित्य तिवारी,सीईओ जीएस सोन, डीपीओ मंजुलता यादव, डीएसओ मनोज कुमार वर्मन,जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एलएम पांडेय,सीएओ राजेंद्र उप्रेती, एसआई सुनील बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • माता अनसूया व चंडिका देवी के माघ स्नान पर कर्णप्रयाग में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • वनाग्नि से फूलों की घाटी व हेमकुंड साहिब को नहीं कोई खतरा – डीएफओ दूबे
  • मुख्यमंत्री धामी ने तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ
  • उत्तरकाशी में मकर संक्रांति पर माघ मेले का शुभारंभ, लोक आस्था के महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब
  • कर्णप्रयाग संगम में माता अनसूया–चंडिका देवी का दुर्लभ माघ स्नान
  • सभी लोगों के साथ आपसी समन्वय से वनाग्नि की होगी रोकथाम – डीएम गौरव कुमार
  • सीएम धामी ने खटीमा में किया 33 करोड़ 36 लाख 49 हजार की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
  • कंडार देवता तथा हरि महाराज की डोली के सानिध्य में उत्तरकाशी के ऐतिहासिक माघ मेले का सीएम धामी ने किया विधिवत् शुभारंभ
  • हरिद्वार में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, 15 जनवरी को सभी स्कूल व आंगनबाड़ी बंद
  • शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन औपचारिकता नहीं,उत्तराखंड को 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनाने का साझा प्रयास – सीएम धामी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.