सोमवार, जुलाई 14, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जुलाई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धामी सरकार की पहल : उत्तराखंड की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, “लोकल फॉर वोकल” से रोशन कर रहीं भविष्य

शेयर करें !
posted on : जून 16, 2025 3:57 अपराह्न
  • स्वावलंबन की ओर कदम ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना से आत्मनिर्भर बन रहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
रुद्रप्रयाग : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड की महिलाएं आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार नए आयाम स्थापित कर रही हैं। महिलाओं को सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना एक प्रभावशाली पहल के रूप में उभर कर सामने आई है।
जनपद रुद्रप्रयाग में इस परियोजना के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। खास बात यह है कि महिलाएं ‘‘लोकल फॉर वोकल‘‘ की थीम पर आधारित उत्पाद तैयार कर रही हैं। वे अपने आसपास सहज रूप से उपलब्ध जैविक संसाधनों जैसे कृ बद्री गाय का गोबर, नीम और पीपल के पत्ते, आम और कंडुजू की लकड़ियाँ, गुलाब और गेंदे के फूलों का उपयोग कर धूपबत्ती निर्माण का कार्य कर रही हैं।जय नारी सहायता समूह की कोषाध्यक्ष सुषमा देवी बताती हैं कि इस परियोजना के अंतर्गत महिलाओं को पहले 6 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके बाद वे धूपबत्ती और अगरबत्ती बनाने का कार्य शुरू करती हैं। उन्होंने बताया कि गांव के आस-पास मिलने वाले जैविक उत्पादों से ही धूप बनाई जाती है। यह कार्य अब गांव की कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि गांव में 5 समूहों के माध्यम से यह कार्य किया जा रहा है।
वहीं, उन्नति स्वायत्ता सहकारिता सहायता समूह की समूह सुगमकर्ता गीता बेलरा बताती हैं कि प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें आरसीटीसी के माध्यम से तकनीकी मार्गदर्शन व आवश्यक आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे महिलाएं अपना स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकें।गीता बेलरा ने बताया कि उनके सहकारिता समूह से 10 ग्राम सभाएं और 11 ग्राम संगठन जुड़े हुए हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को घर पर ही रोजगार प्राप्त हो रहा है। इसके अलावा, वे अपने उत्पादों को हिलांस आउटलेट और ऑनलाइन माध्यमों से बाजार तक पहुँचा रही हैं।
इस अभिनव प्रयास से न केवल महिलाओं को आजीविका के स्थायी साधन मिल रहे हैं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नया संबल प्राप्त हो रहा है। जनपद की महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ठोस कदम बढ़ा चुकी हैं और अपने परिवार के साथ-साथ समाज के आर्थिक सशक्तिकरण में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

हाल के पोस्ट

  • राज्य निर्वाचन आयोग ने लिया बड़ा फैसला, उत्तराखंड पंचायत चुनाव में सिम्बल प्रक्रिया कल 2 बजे तक स्थगित
  • सचिव पर्यटन एवं धर्मस्व धीराज सिंह गर्ब्याल ने बद्रीनाथ, माणा एवं औली क्षेत्रों का किया निरीक्षण
  • “हरित भविष्य की दिशा में एक कदम” एनडीआरएफ की पहल
  • चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, सिंबल आवंटन पर रोक, हाईकोर्ट पर टिकी नजरें
  • राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला : प्रतीक्षा में सिंबल आवंटन, हाईकोर्ट की सुनवाई पर टिकी नजरें
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड’ के संकल्प को दोहराया, बल्लीवाला में हुआ सम्मान समारोह
  • गिरीश बडोनी : एक ऐसे शिक्षक, जो बच्चों को दे रहे हैं शिक्षा के साथ लोकसंस्कृति की पहचान ……
  • ये IAS हैं बेहद खास, जहां रहे, वहां छोड़ी अपनी छाप, ये हैं उनकी बड़ी उपलब्धियां
  • उत्तराखंड में ऑपरेशन “कालनेमि” : बाबाओं के वेश में ठगी करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 134 ढोंगी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : अगले 5 दिन हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.