posted on : मई 31, 2022 7:29 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): यातायात निरिक्षक राजेन्द्र नाथ साथी कर्मचारी कानि. राजेश उनियाल व चालक शिवमंगल सिंह के साथ यातायात व्यवस्था ड्यूटी पर व्यस्त थे। इस दौरान उनको नाकुरी, उत्तरकाशी के पास कुछ तीर्थयात्री परेशान दिखाई दिये, वहां पर वाहन रोककर उनके द्वारा श्रद्धालुओं से परेशानी का कारण पुछा गया तो उनके द्वारा बताया गया कि “वे लोग ऋषिकेश से चारधाम यात्रा पर निकले हैं, रात्रि मे उनका ड्राइवर से अनबन/झगडा हो जाने के कारण ड्राइवर ने उन्हे देख लेने की धमकी दी है। अब वह उस ड्राइवर के साथ यात्रा नहीं करेंगे, चाहे उनको यात्रा ही क्यो न टालनी पड़े”। पुलिस जवानों के काफी समझाने पर भी वह अपनी जिद्द पर अडिग रहे, वह मान नहीं रहे थे तो जवानों ने स्वयं के प्रयासों से तीर्थयात्रियों के बस के लिये एक ड्राइवर की व्यवस्था कर उनको गंतव्य के लिये रवाना किया।।सभी श्रद्धालु बहुत खुश हुये तथा उनके द्वारा पुलिस जवानों का आभार प्रकट किया गया।



