बुधवार, फ़रवरी 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ट्राइडेंट पार्क का निर्माण कार्य समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें – डीएम डॉ. आशीष चौहान

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 21, 2025 2:14 पूर्वाह्न
  • 11.5 टन वजनी पीतल निर्मित त्रिशूल की स्थापना, पार्क बनेगा शहर का नया आकर्षण
पौड़ी :  पौड़ी नगर के मध्य स्थित निर्माणाधीन ट्राइडेंट पार्क शीघ्र ही एक भव्य स्वरूप ग्रहण करने जा रहा है। सोमवार 21 अप्रैल को पार्क परिसर में 11.5 टन वजनी पीतल से निर्मित त्रिशूल की स्थापना की जाएगी, जिससे यह स्थल नगरवासियों, सैलानियों के लिए एक नया दर्शनीय केंद्र बनेगा। 
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार देर शाम स्थलीय निरीक्षण कर पार्क निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पार्क का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। उन्होंने त्रिशूल की संतुलन व्यवस्था (बैलेंसिंग) और फिनिशिंग पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोनिवि पाबौ कलम सिंह नेगी ने बताया कि त्रिशूल के मैटेलिक फेब्रिकेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और उसे बेस से जोड़ने हेतु हैवी क्रेन निर्माण स्थल पर पहुंच चुकी है। नियोजित कार्यक्रमानुसार, रविवार 21 अप्रैल को त्रिशूल के मेटल भाग को सफलतापूर्वक बेस से जोड़ दिया गया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि त्रिशूल स्थापना के उपरांत फ्लोरिंग तथा विला एक्सटीरियर स्टाइल रेलिंग का कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पार्क की दीवारों को भित्तिचित्रों (म्यूरल्स) से सजाया जाएगा, जिससे यह स्थान न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी समृद्ध हो सके। निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ, तहसीलदार दीवान सिंह राणा, कानूनगो, राजस्व निरीक्षक एवं निर्माणदायी एजेंसी के विशेषज्ञ उपस्थित थे। 
 

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सादगी और श्रद्धाभाव से मनाया गया श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का प्रकटोत्सव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर श्री महाराज जी को दी शुभकामनाएं
  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.