मंगलवार, जनवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीएम धामी का डालनवाला थाने पर औचक निरीक्षण: थानेदार अनुपस्थित मिले, तत्काल लाइन हाजिर

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 19, 2025 10:23 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के डालनवाला पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष (थानेदार) को ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर करने के सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था और जनसेवा जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में फौरन कड़ी कार्रवाई होगी।

विभिन्न बैठकों के बाद मुख्यमंत्री अचानक पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां की पूरी कार्यप्रणाली की गहन जांच की। उनके इस निरीक्षण से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया तथा व्यवस्थाओं की असल स्थिति उजागर हुई।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने थाने में आए फरियादी नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी शिकायतों को ध्यान से सुना। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आदेश दिया कि शिकायतों को महज औपचारिकता न समझा जाए, बल्कि पूरे जिम्मेदारी के साथ दर्ज किया जाए तथा उनका शीघ्र, निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री महिला हेल्प डेस्क पर भी गए और वहां मौजूद महिला फरियादियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। महिला सुरक्षा संबंधी मामलों में संवेदनशीलता, गोपनीयता और त्वरित कार्रवाई को जरूरी बताते हुए उन्होंने किसी भी ढिलाई पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

उन्होंने एफआईआर रजिस्टर की विस्तार से जांच की, दर्ज मामलों पर हुई कार्रवाई, फॉलो-अप की स्थिति और लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। साथ ही ड्यूटी रजिस्टर तथा उपस्थिति रजिस्टर का भी निरीक्षण कर कर्मियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

थाने के बंदी गृह में गंदगी और अव्यवस्था देखकर मुख्यमंत्री ने गहरी नाराजगी जताई और तुरंत साफ-सफाई तथा मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने की स्थिति ही प्रशासन की कार्यसंस्कृति का आइना होती है।

वाहन जांच अभियान, वेरिफिकेशन ड्राइव और अपराध नियंत्रण संबंधी कार्रवाइयों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने किसी भी शिथिलता पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। क्षेत्रीय ट्रैफिक व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए उन्होंने विस्तृत जांच और जिम्मेदारी तय करने के आदेश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तुरंत थाने पहुंचे और मौके पर स्थिति का जायजा लेकर अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े हर अधिकारी और कर्मचारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं। जनसेवा में लापरवाही, अनुशासनहीनता या असंवेदनशीलता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस व्यवस्था में सुधार, पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित में सख्त से सख्त कार्रवाई से सरकार पीछे नहीं हटेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन तथा बायो फ्लॉक सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नैनीडांडा बनेगा पर्यटन और स्वरोजगार का नया हब
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्यालय की चौखट तक सीमित न रहे प्रशासन, गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही करें समाधान
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति
  • युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन – डॉ. धन सिंह रावत
  • मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में महायुति को मिलेगी प्रचंड जीत – डॉ. धन सिंह रावत
  • सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन 
  • सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • टिहरी को ट्रेक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने बताए पर्यटन रोडमैप
  • प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत बुरासखंडा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, 48 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.