चम्पावत : नशामुक्त उत्तराखण्ड 2025 के क्रम में चम्पावत पुलिस की नशे के तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही। लोहाघाट क्षेत्र से 03.100 किलोग्राम चरस के साथ पॉलिटेक्निक कालेज लोहाघाट के 02 कर्मचारी गिरफ्तार, 01 स्कूटी सीज। उक्त दोनो अभियुक्त हाल में राजकीय पॉलिटेक्निक लोहाघाट में नियुक्त है, जिनमे से एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व एक संविदा कर्मी है।
पुलिस की ओर से आप्रेशन क्रैक डाउन के तहत खूनाबेरा लोहाघाट से दो लोगों को 3 किलो 100 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस की ओर से एनडीपीसएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार एडीटीएफ व पुलिस की ओर से चैकिंग के दौरान राजकीय पाॅलीटैक्नीक काॅलेज लोहाघाट में तैनात संदीप कुमार पुत्र मनोज कुमार, निवासी भूड़ महौलिया, कोतवाली खटीमा, उधम सिंह नगर व प्रकाश सिंह पुत्र स्व भगवान सिंह, निवासी ग्राम सुजई, थाना जाजरदेवल, पिथौरागढ़ के पास से क्रमशः 1 किलो 6 सौ ग्राम और 1 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की गई। जिस पर पुलिस की ओर से दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पूछताछ में अभियुक्तगणों ने बताया कि बरामद चरस को लोहाघाट क्षेत्र से सस्ते दामों में खरीदकर खटीमा, उधम सिंह नगर में ऊंचे दामों में बेचने के लिये ले जा रहे थे।
अभियुक्तगण
- संदीप कुमार पुत्र मनोज कुमार, निवासी भूड़ महौलिया, कोतवाली खटीमा, जिला उधम सिंह नगर, उम्र-32 वर्ष के कब्जे से 1.600 किलोग्राम चरस बरामद । (संविदा कर्मी)
- प्रकाश सिंह पुत्र स्व0 भगवान सिंह, निवासी ग्राम सुजई, थाना जाजरदेवल, जिला पिथौरागढ़, उम्र-42 वर्ष, के कब्जे से 1.500 किलोग्राम चरस बरामद । (चतुर्थ श्रेणी )
पुलिस टीम
- अभिनय चौधरी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स
- उ0नि0 मनीष खत्री प्रभारी एसओजी चम्पावत
- उ0नि0 जसवीर सिंह चौहान थानाध्यक्ष लोहाघाट
- उ0नि0 गोविन्द सिंह प्रभारी एडीटीएफ
- उ0नि0 मनोज कुमार थाना लोहाघाट
- कानि0 अशोक वर्मा एडीटीएफ
- कानि0 दीपक प्रसाद एडीटीएफ
- कानि0 गुलाम जिलानी थाना लोहाघाट
- कानि0 टेनिस राणा थाना लोहाघाट



