रविवार, जनवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बेरोजगार युवाओं, किसानों एवं कमजोर वर्ग के लोगों को प्राथमिकता से उपलब्ध कराए ऋण – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 18, 2025 4:37 अपराह्न
  • स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराए जाने के लिए बैंकों को प्रेषित किए जाने वाले आवेदनों पर अनावश्यक आपत्ति न लगाई जाए- मुख्य विकास अधिकारी
  • कम ऋण जमा अनुपात बैंक शाखाओं को ऋण जमा अनुपात (C D Ratio) को बढ़ाने के दिए निर्देश।
  • बैठक में अनुपस्थित रहे बैंकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों में बैंकों को भी दिए स्टॉल लगाने के निर्देश जिससे कि अधिक से अधिक  किसानों को योजनाओं की जानकारी मिल सके
हरिद्वार : जनपद के बेरोजगार युवाओं, किसानों एवं कमजोर वर्ग के लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से स्वरोजगार परख योजनाओं के लिए बैंकों को ऋण उपलब्ध कराए जाने हेतु आवेदनों को प्राथमिकता से स्वीकृत करते हुए ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे, यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने जिला कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति/जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में उपस्थित बैंक प्रबंधकों को दिए।
बैठक की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने पाया कि कई बैंकों के शाखा प्रबन्धक/ प्रतिनिधि  बैठक में उपस्थित नहीं हुए,जिसपर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए लीड बैंक अधिकारी/ एलडीओ (देहरादून) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को निर्देश दिए है कि आज की बैठक में जो बैंक अनुपस्थित पाए गए है उन्हें कारण बताओ नोटिस निर्गत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी बैंकों को यह भी निर्देश दिए है कि डीएलआरसी की बैठक में सभी बैंक पूर्ण तैयारी के साथ आए एवं सक्षम अधिकारी ही बैठक में उपस्थित हो ,जिन्हें बैंको को उपलब्ध कराए गए आवेदनों के बारे में पूर्ण जानकारी हो ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए ही कि विभिन्न विभागों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराए जाने हेतु पात्र लाभार्थियों के जो भी आवेदन पत्र बैंकों को उपलब्ध कराए जाते है उन्हें शीर्ष प्राथमिकता से स्वीकृत करते हुए ऋण उपल्ब्ध करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा ऋण देने में अनावश्यक आपत्ति न लगाई जाए ,यदि किन्ही कारणों से ऋण उपलब्ध करना संभव नहीं हो पाता है तो आवेदक कर्ता को इसकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए ।
उन्होंने ऋण जमा अनुपात (C D Ratio) की समीक्षा करते हुए 40 प्रतिशत से कम ऋण जमा अनुपात वाले बैंक शाखाओं को अधिक से अधिक लोगों को ऋण उपलब्ध करना सुनिश्चित करे जिससे कि  वह अपना लक्ष्य हासिल कर सके, उन्होंने सभी बैंक पर प्रबन्धकों को यह भी निर्देश दिए है कि विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने एवं ऋण उपलब्ध कराए जाने के लिए वर्तमान समय में जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित हो रहे बहुउद्देशीय शिविरों  में भी बैंक शाखाएं अपना स्टॉल लगाए जिससे कि अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करना सुनाश्चित करे। उन्होंने सभी विभागों एवं बैंक प्रबंधकों से उपेक्षा की है की उनके द्वारा जो भी डेटा वेब साइट पर जो भी डेटा /अपलोड किया जाता है उसका किसी भी प्रकार की भिन्नता नहीं होनी चाहिए।
  इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी  से अवगत कराते हुए कहा प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जनपद में 30 सितंबर 2025 तक कुल 2869961 बचत खाते खोले जा चुके है तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत हरिद्वार जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 30 सितंबर 2025 तक 651017 व्यक्तियों को बीमा किया जा चुका है, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के अंतर्गत जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 30 सितंबर 2025 तक 166857 व्यक्तियों का बीमा किया जा चुका है,अटल पेंशन योजना के अंतर्गत जनपद में योजना के प्रारंभ से लेकर 30 सितंबर 2025 तक 154570 व्यक्तियों को जोड़ा जा चुका है।
बैठक में एलडीओ आरबीआई (देहरादून) सीरज कुमार अरोड़ा,डीडीएम नाबार्ड अखिलेश डबराल, महाप्रबंधक उद्योग उत्तम कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी गोपाल सिंह भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, सहायक निर्देशक मत्स्य विभाग गरिमा मिश्रा, सहायक निर्देशक डेयरी ओंकार नाथ सहित संबंधित अधिकारी विभिन बैंकों के शाखा प्रबन्धक /प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

 

1 of 5
- +

1.

2.

3.

4.

5.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में रही वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी दिवस की धूम
  • यूनाइटेड वे ऑफ़ दिल्ली एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने बहादराबाद ब्लॉक में परियोजना नींव हैंडओवर समारोह किया आयोजित
  • सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण : SIT चीफ IG STF पहुंचे काठगोदाम, क्राइम सीन का किया निरीक्षण, सभी दस्तावेज एवं साक्ष्य संरक्षित करने के निर्देश
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट के आस-पास बड़ी कार्रवाई, पुरूकुल क्षेत्र में 40–50 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ लगाई दौड़, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
  • पर्यटन विकास को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने कोलिढेक झील का किया निरीक्षण, नौकायन कर लिया विकास कार्यों का जायज़ा
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें सूचि
  • एमएच हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट और कैथलैब की हो स्थापना – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.