मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का औचक निरीक्षण कर ली समीक्षा बैठक, दिए निर्देश 

शेयर करें !
posted on : मार्च 18, 2025 10:44 पूर्वाह्न
खानपुर/हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे द्वारा विकासखंड खानपुर में उजाला क्लस्टर स्तरीय स्वायत्त सहकारिता के अंतर्गत स्थापित सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि समूह से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी व्यक्ति आपसी समन्वय तथा तालमेल से बेहतर कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी को मागदर्शित करते हुए कहा कि सिंघाड़ा प्रोसेसिंग यूनिट की सफलता समूह के प्रत्येक व्यक्ति पर निर्भर करती है, इसलिए सभी अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करे।
निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने बताया कि आगामी नवरात्रि पर्व के लिए यूनिट को 150 कुंतल सिंघाड़ा आटा का ऑर्डर प्राप्त हो चुका है, जिसकी आपूर्ति आगामी सप्ताह में सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 1.27 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस यूनिट को क्षेत्र के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी, जो उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्रदान करने में सहायक होगी। मुख्य विकास अधिकारी ने  कहा कि यह यूनिट न केवल सिंघाड़ा उत्पादकों की आय बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि क्षेत्र में स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण को भी प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस प्रसार योग्य मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी विस्तारित करने की योजना बनाई जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान यूनिट की संपूर्ण स्थिति, मशीनों की कार्यक्षमता, स्टॉक प्रबंधन की गहनता से जानकारी ली और अनुबंधित कर्मचारियों के कार्यों का भी अनुश्रवण किया। यूनिट में स्थापित सोलर ड्रायर और अन्य आधुनिक मशीनरी एवं इंफ्रास्ट्रक्चर का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ने यूनिट की कार्यप्रणाली और प्रगति पर विस्तृत जानकारी मुख्य विकास अधिकारी को दी। निरीक्षण के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन विकासखण्ड कार्यालय में किया गया तथा समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए एवं लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए सख्त निर्देश दिए।
बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए कैलाश नाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी  वेदप्रकाश, जिला परियोजना प्रबंधक (ग्रामोत्थान परियोजना) संजय सक्सेना, सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, वाई पी-केएम आईटी अमित सिंह, खंड विकास अधिकारी जगेंद्र सिंह राणा, तथा ग्रामोत्थान परियोजना एवं छत्स्ड के समस्त ब्लॉक स्तरीय स्टाफ उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त उजाला क्लस्टर लेवल फेडरेशन के समस्त पदाधिकारी, नव नियुक्त स्टाफ, और प्रोसेसिंग यूनिट के कर्मी भी मौजूद रहे।

 

1 of 2
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सिंचाई विभाग की खुली नहर में बुजुर्ग हुए चोटिल; जिला प्रशासन की क्यूआरटी ने दर्ज कराया मुकदमा
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ भव्य समापन
  • “विकल्प रहित संकल्प” के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • कोटद्वार में रेल यात्रियों सुरक्षा और सुविधा को लेकर RPF, GRP और रेलवे के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित
  • पंचायत भूमि के कब्ज़ों को चिह्नित कर तुरंत हटायें – महाराज
  • गैंड न्याय पंचायत में लगा बहुउद्देश्यीय शिविर, 35 शिकायतें दर्ज, पेयजल सचिव रणबीर सिंह चौहान ने सुनी स्थानीय लोगों की समस्याएं
  • मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
  • ज्योतिर्मठ क्षेत्र में उमड़ा भक्ति का सैलाब, मां कालिका रथयात्रा के समापन अनुष्ठान शुरू
  • विधानसभा बजट सत्र को लेकर अलर्ट मोड पर चमोली पुलिस
  • 2027 में ही आयोजित हो श्री नंदादेवी राजजात यात्रा, नंदा सिद्धपीठ कुरूड़ और पडाव भी यात्रा मानचित्र में हों शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.