मंगलवार, जनवरी 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, घंटाघर के पास अवैध मजार पर चला बुलडोजर

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2026 1:17 अपराह्न

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की रफ्तार बढ़ा दी है। बीती रात देहरादून के घंटाघर के पास एचएनबी कॉम्प्लेक्स में बने अवैध मजार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

नगर निगम, एमडीडीए और नगर प्रशासन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। मौके पर नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिरि, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई में मजार का मलबा और टीन शेड पूरी तरह हटा दिया गया।

नगर मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर पहले इस अवैध संरचना का सर्वे किया गया था। एमडीडीए ने भूमि और निर्माण संबंधी दस्तावेज मांगने के लिए नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। संरचना हटाने के दौरान कोई अवशेष नहीं मिले।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में देहरादून जिला प्रशासन की बैठक में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के काम को तेज करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। शहर और आसपास सरकारी भूमि पर बने दो दर्जन से अधिक अवैध मजारों की पहचान की गई है।

राज्यव्यापी अभियान के तहत धामी सरकार ने अब तक करीब 11 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराया है। साथ ही 573 अवैध मजारों को हटाया जा चुका है। कुछ मामलों में इन अवैध निर्माणों को वक्फ बोर्ड में भी दर्ज कराने की कोशिश की गई थी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने मत्स्य पालन तथा बायो फ्लॉक सहित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण, नैनीडांडा बनेगा पर्यटन और स्वरोजगार का नया हब
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के अधिकारियों को सख्त निर्देश, कार्यालय की चौखट तक सीमित न रहे प्रशासन, गांव-गांव पहुंचकर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही करें समाधान
  • दून व रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिले एक दर्जन विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल कॉलेजों में शत प्रतिशत होगी संकाय सदस्यों की नियुक्ति
  • युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को प्रेरित करेगा हैकाथॉन – डॉ. धन सिंह रावत
  • मुम्बई महानगर पालिका चुनाव में महायुति को मिलेगी प्रचंड जीत – डॉ. धन सिंह रावत
  • सिटी फॉरेस्ट पार्क को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और पर्यावरण–अनुकूल बनाने की दिशा में एमडीडीए का बड़ा कदम, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में लिए गए अहम फैसले
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन 
  • सीडीओ वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में एच.पी.वी. वैक्सीन प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • टिहरी को ट्रेक डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की पहल, सीडीओ वरूणा अग्रवाल ने बताए पर्यटन रोडमैप
  • प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत बुरासखंडा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी जन समस्याएं, 48 में से 17 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.