गुरूवार, मई 22, 2025
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd मई 2025
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

किसी भी हालत में नही रूकेगी बालिका की पढाई, डीएम सविन बंसल ने दो बालिकाओं के व्यवसायिक कोर्स के लिए मौके पर ही दी धन की स्वीकृति

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 30, 2024 9:43 अपराह्न
  • डीएम ने मूकबधिर महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों संग मिलकर बांटी दीपावली की खुशी।
  • केदारपुरम परिसर में स्टॉप नर्स, सुरक्षा गार्ड बढाने, बैड उपकरण अन्य आवश्यक सामग्री की मौके पर ही दी स्वीकृति।
  • किसी भी हालत में नही रूकेगी किसी की पढाई, डीएम ने दो बालिकाओं के व्यवसायिक कोर्स हेतु माके पर ही दी धन की स्वीकृति।
  • नारी निकेतन में रह रही किशोरियों एवं मूब बधिरों को हरसंभवन परिजनों से मिलाने का किया जाएगा प्रयास।
  • संवासनियों हेतु 02 अतिरिक्त भवन की मौके पर ही स्वीकृति, कार्यदायी संस्था से आंगणन मांगे।
  • केदारपुरम परिसर में रह रहे सभी बच्चों को स्कूल से किया जाएगा लिंक – डीएम
  • जिला प्रोबेशन अधिकारी को 60 लाख का अतिरिक्त बजट की तत्काल स्वीकृति।
  • नारी निकेतन में महिलाओं, किशोरियों द्वारा बनाई गए कपड़ो को जिला प्रशासन ने किया क्रय
  • निकटतम सीएचसी, पीएचसी से चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ,  केदारपुरम परिसर में  करेंगे नियमित विजिट – डीएम

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज केदारपुरम अवस्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह, शिशु सदन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। डीएम ने नारी निकेतन में रह रही मूकबधिर, सवांसनियों, बच्चों को मिठाई वितरण की। इस दौरान एक मूकबधिर संवासिनी ने गीत गाकर सुनाया। जिलाधिकारी इस दौरान नारी निकेतन में रसोईघर, आवास, स्वास्थ्य केन्द्र एवं परिसर सहित शौचालय की सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने परिसर रंगरोगन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने किशोर सुधार गृह के निरीक्षण के दौरान किशोर सुधार गृह में कक्षा 05 से 12 तक एनसीआरटी की किताब के साथ भारतीय एवं विश्व एटलस रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से बात की। वहीं नारी निकेतन में दो किशोरी जो व्यवसायिक कोर्स करना चाह रही थी किन्तु धन की समस्या थी, जिस पर डीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कोर्स हेतु धनराशि की स्वीकृति उन्होनें कहा कि जो बच्चा पढना चाहता है उसकी किसी भी हालत में पढाई नही रूकेगी।

डीएम सविन बंसल के अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

  • नारी निकेतन में रह रहे मूकबधिरों के लिए चिकित्सालय परीक्षण/जांच हेतु अलग से वाहन रखने के निर्देश दिए, जिसकी स्वीकृति मौके पर दी गई।
  • दून मेडिकल कालेज में नारी निकेतन से स्वास्थ्य जांच भर्ती किये जाने पर न हो कोई दिक्कत डीएम ने दिए निर्देश।
  • किशोर सुधार ग्रह में कक्षा 5 से कक्षा 12 तक की एनसीआरटी की बुक के साथ ही वर्ल्ड एवं इंडियन एटलस रखे जाएंगे।
  • जलसंस्थान को केदारपुरम परिसर में एक सप्ताह के भीतर सीवर लाईन ठीक कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने निर्देश दिए नारी निकेतन में रह रही प्रत्येक किशोरी, महिला, बालिकाओं का पूर्ण विवरण तथा नारी निकेतन में रहने का कारण, पारिवारिक विवरण तथा किस आदेश पर रह रही हैं का सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही एनआईबीएच एवं राफेल से विशेषज्ञ के माध्यम से मूकबधिरों की जानकारी प्राप्त करें।  मूक बधिरों, किशोरियों को उनके परिजनों से मिलाने का किया जाएगा हरंसभव प्रयास। जिलाधिकारी ने नारी निकेतन में महिला/किशोरियों द्वारा बनाये गए उत्पादों को देखा तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पादों को क्रय करें, जिससे भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किये गए बच्चों तथा अन्य जरूरतमंदो को दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नारी निकेतन में सीवर लाईन की ब्लाकेज को एक सप्ताह में ठीक कर आख्या प्रस्तुत करें साथ ही जो भी कार्य होने हैं उसके प्रस्ताव भेजें। कहा कि नही होने दी जाएगी धन कमी। उन्होेंने निर्देश दिए कि फर्नीचर, उपकरण एंव अन्य आवश्यकताएं हैं तो उसकी मांग करें। नारी निकेतन में 2 अतिरिक्त भवन निर्माण हेतु आरईएस के अधिकारियों को आंगणन कर अगले माह से कार्य शुरू करने को निर्देशित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी कार्मिकों से मिले तथा उनकी समस्याएं पूछी, उन्होंने कहा कि कार्मिकों द्वारा बताई गई समस्याओ का हरसंभव निराकरण करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय जैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, पुलिस विभाग एवं जल संस्थान आरईएस अदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/05/Adventure-Ad-05-02-25.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250313-WA0019.mp4

हाल के पोस्ट

  • बिजनौर पुलिस ने डेढ़ किलो चरस के साथ पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर निवासी नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
  • द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट खुलने की प्रक्रिया हुई शुरू
  • श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में वर्ल्ड IBD डे पर जागरूकता शिविर का आयोजन
  • जिला अस्पतालों में तैनात होंगे शत-प्रतिशत विशेषज्ञ चिकित्सक, गैप एनालिसिस बैठक में विभगाय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दिये निर्देश
  • समर्थ पोर्टल का संचालन खुद करेंगे विश्वविद्यालय – डॉ. धन सिंह रावत
  • सेना के जवान लेंगे टिहरी की ट्रॉउट फिश का आनन्द, मत्स्य विभाग टिहरी गढ़वाल ने आईटीबीपी को 01 कुंतल से अधिक ट्रॉउट फिश की सप्लाई
  • जन प्रतिनिधियों ने वित्त आयोग के सामने रखी वित्तीय आवंटन बढ़ाने की मांग
  • अफवाहों पर अंकुश लगाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका – डीएम कर्मेंद्र सिंह
  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने क्षय रोगियों को 02 महीने का राशन वितरित कर उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी
  • शिक्षक रह चुकी हूं, पढ़ाई का महत्व समझती हूं – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.