रविवार, जनवरी 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th जनवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 1295 लोगों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2026 3:18 अपराह्न
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 20 लोगों को विभिन्न विभागों के माध्यम से जारी किए गए प्रमाण पत्र
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 2176 क्षेत्रीय जनता ने किया प्रतिभाग
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई 70 शिकायतें
  • जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में 35 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण
  • मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में विकासखंड विकास खण्ड बहादराबाद के न्याय पंचायत रणसूरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कासमपुर में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया       
  • जनपद को साफ, स्वच्छ एव सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए जन जन की सरकार जन जन के द्वार आयोजित बहुउद्देशीय शिविरों में ग्रामीणों को दिलाई गई स्वच्छता की शपथ
हरिद्वार : मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा की अध्यक्षता में विकासखंड विकास खण्ड बहादराबाद के न्याय पंचायत रणसूरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कासमपुर में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 1295 क्षेत्रवासियों को लाभान्वित किया गया तथा  विभिन्न विभागों के माध्यम से 20 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए, इस शिविर में 2176 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग । इस दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 70 समस्याएं दर्ज कराई गईं, जिनमें से 35 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष राज्य किसान आयोग अजीत सिंह चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में प्रदेश में पहली बार सभी न्याय पंचायतों में जन जन की सरकार जन जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे है, इसमें 23 विभाग एक ही स्थान पर पहुंच कर सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्र वासियों को उपलब्ध करा रहे है तथा क्षेत्रवासियों की समस्याओ का घर पर ही निराकरण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि आज आयोजित किए गए शिविर में दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया है तथा लगभग 1295 लोगों को संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया गया है।जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मनसा है कि दूर- दराज ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण तथा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किए जा रहे है, जिसका लाभ क्षेत्रीय जनता को उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 70 शिकायतें दर्ज कराई गई, जिसमें विद्युत बिलों से संबंधित, भूमि विवाद, राशन, अवैध कब्जा, जाति जन्म प्रमाणपत्र आदि से संबंधित थी, जिसमें 35 का मौके पर निस्तारण किया गया, शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया तथा उन्होंने पात्र लाभार्थियों को महालक्ष्मी कीट भी वितरित की गई। जन जन की सरकार जन जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर में उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों को अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता मनोज गौतम, सहायक परियोजना निर्देशक डीआरडीए नलिनीत घिल्डियाल, नोडल अधिकारी एवं जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल, खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल, तहसीलदार सचिन कुमार, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी अनिल कुमार, नायब तहसीलदार प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधानगण, पंचायत सदस्यगण, अधिकारी व कर्मचारीगण और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
 

 

1 of 9
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में रही वैश्विक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी दिवस की धूम
  • यूनाइटेड वे ऑफ़ दिल्ली एवं महिला एवं बाल विकास विभाग ने बहादराबाद ब्लॉक में परियोजना नींव हैंडओवर समारोह किया आयोजित
  • सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण : SIT चीफ IG STF पहुंचे काठगोदाम, क्राइम सीन का किया निरीक्षण, सभी दस्तावेज एवं साक्ष्य संरक्षित करने के निर्देश
  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट के आस-पास बड़ी कार्रवाई, पुरूकुल क्षेत्र में 40–50 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ लगाई दौड़, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
  • पर्यटन विकास को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने कोलिढेक झील का किया निरीक्षण, नौकायन कर लिया विकास कार्यों का जायज़ा
  • “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट
  • उत्तराखंड शासन ने किए IAS और PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, देखें सूचि
  • एमएच हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट और कैथलैब की हो स्थापना – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.