posted on : मई 31, 2022 10:06 अपराह्न
पौड़ी : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अशोक कुमार की पहल पर प्रदेश स्तर पर चलाए जा रहे ऑपरेशन शिनाख्त अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशवन्त सिंह चौहान जनपद पौड़ी गढ़वाल के कुशल नेतृत्व में तथा अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, नोडल अधिकारी श्यामदत्त नोटियाल एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण, AHTU प्रभारी कोटद्वार सुमनलता के प्रभार में ऑपरेशन शिनाख्त टीम पौड़ी गढ़वाल के उप निरीक्षक कृपाल सिंह पौड़ी ऑपरेशन शिनाख्त टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक अज्ञात पुरुष का शव लावारिश हालात में थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत पशुलोक बैराज गंगा नदी में 28 मई 22 को मिला था।
शव शिनाख्त पौड़ी टीम के द्वारा अज्ञात मानव पुरुष शव के फोटो हुलिया आदि आसपास के थानों व जनपदों से ऐसे व्यक्तियों के परिजनों से सम्बन्ध स्थापित किया गया जो गंगा नदी में नहाते समय डूब गये थे या जो गुमशुदा थे। उनके फोटो हुलिया से मिलान किया गया। दिनाँक 25.05.22 को फूलचट्टी के पास थाना लक्ष्मणझूला इलाके में एक व्यक्ति गंगा नदी में राफ्ट चलाते समय डूब गया था। यह सूचना गंगा नदी डुबे व्यक्ति के गॉव वाले राजसिंह पुत्र रामकुमार, व बिट्टू पुत्र रैमल दास के द्वारा थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को दिनाँक 25.05.22 को दी गयी। जिसका नाम नीरज पुत्र विमल, निवासी-मकान नम्बर-2668, गीता कॉलोनी, नूरवाला पूर्व, थाना-किला पानीपत,हॉल थाना तहमीकैम्प,पानीपत हरियाणा बताया गया।
लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा SDRF के साथ नीरज को गंगा नदी में काफी तलाश किया गया लेकिन वह नहीं मिला। तत्पश्चात नीरज के बड़े भाई श्री शेखर व राजसिंह, बिट्टू नि0-उपरोक्त से पौड़ी ऑपरेशन शिनाख्त टीम द्वारा सम्पर्क कर किया गया और बताया कि एक अज्ञात पुरुष का शव पशुलोक बैराज गंगा नदी में मिला है। जिसका हुलिया नीरज से मिलता जुलता है। सूचना पर नीरज के बडे भाई दिनाँक 29.05.22 को AIIMS ऋषिकेश शिनाख्त के लिए बुलाया गया तो मोर्चरी में बॉक्स नम्बर-20 में रखे अज्ञात मानव पुरुष के शव को मोर्चरी के कर्मचारियों के द्वारा बाहर निकलकर शव को उलट पलटकर दिखाया गया तो नीरज के बड़े भाई श्री शेखर ने शव की शक्ल सूरत एवं हुलिया,पहने कपड़ों को देखकर कर बताया ही यह मेरा छोटा भाई नीरज है। जो दिनाँक 25.05.22 को फूलचट्टी के पास गंगा नदी डूब गया था। जिसकी शिनाख्त दिनांक 30.05.22 को पौड़ी ऑपरेशन शिनाख्त टीम द्वारा नीरज के रुप में करायी गयी। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की गयी तो इसके लिए पीड़ित परिजनों द्वारा धन्यवाद देते हुए कहा की ऑपरेशन शिनाख्त के कारण ही आज हमको यह सब जानकारी मिली है।
पुलिस टीम
- उप निरीक्षक प्रदीप कुमार
- उपनिरीक्षक श्रद्धान्नद सेमवाल
- उपनिरीक्षक कृपाल सिंह
- उपनिरीक्षक तोताराम भट्ट
- आरक्षी मुकेश कुमार
- आरक्षी मनोज नेगी



