posted on : मई 26, 2021 2:51 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण): अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्ति कुञ्ज हरिद्वार के निर्देश पर आज विश्व व देश में करोना महमारी सकट निवारण के लिए गायत्री हवन किया गया. जनपद उत्तरकाशी में भी विभिन्न धार्मिक संगठन भजन कीर्तन मंडली ने इस यज्ञ का आयोजन किया गया. नगर में काशी विश्वनाथ सेवा मण्डली पवित्रा लीला बाल वाटिका जोशियाडा उत्तरकाशी मन्दिर जीर्णोद्धार समिति, दिव्य सनातन सदभाव संस्थान पुजार गाँव डुंडा ज्ञानसु गोपेश्वर महादेव मंदिर में दिखोली गाजणा क्षेत्र धोनतरी के सैकड़ों घरों में विश्व शान्ति के लिए गायत्री यज्ञ किया गया. जिसमें शान्ति भाई मानस प्रेमी, मनीष, अतौल पवार, मुरली मनोहर भटट्, चन्द प्रकाश बहुगुणा, गणेश महराज, संदीप उनके, दशरथ उनियाल, अजय बडोला, विवेक सिंह सजवाण, कुसुम सजवाण, गंगा जोशी, रमेश भटट्, राहुल पवार, यशपाल पयाल, रेखा पयाल ने विश्व शान्ति के लिए गायत्री यज्ञ किया। उत्तरकाशी के लगभग पचास गांव में लगभग हजारों लोगों ने यह विश्वव्यापी कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए और पर्यावरण की शुद्धि के लिए यज्ञ में पूर्णाहुति दी।
Discussion about this post